पनागर विधायक ने डिजिटल माध्यम से दर्ज की अपनी जानकारी

जबलपुर:प्रदेश में जारी स्व-गणना अभियान के दूसरे दिन पनागर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सुशील तिवारी इन्दु ने एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया है। विधायक इंदु तिवारी ने स्वयं डिजिटल माध्यम से अपनी गणना कर शासन की इस महत्वपूर्ण मुहिम में सहभागिता निभाई और तकनीक के माध्यम से व्यवस्था को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

अपनी गणना पूर्ण करने के बाद विधायक सुशील तिवारी ने क्षेत्रीय नागरिकों से उत्साहपूर्वक इस प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा स्व-गणना केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में हमारी सक्रिय भागीदारी है। जब शासन के पास सटीक डेटा होगा, तभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति तक सुचारु रूप से पहुँच सकेगा। डिजिटल गणना सरल और सुरक्षित है, अत: सभी नागरिक स्वयं आगे आकर इसे पूर्ण करें।
प्रशासनिक अमला भी सक्रिय
अभियान को गति देने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मैदान में सक्रिय हैं। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने संयुक्त रूप से नागरिकों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर अपनी स्व-गणना सुनिश्चित करें। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि डिजिटल माध्यम से की जाने वाली यह गणना पूरी तरह गोपनीय और पारदर्शी है

Next Post

पश्चिम बंगाल की जनता डबल इंजन सरकार बनाने के लिए तैयारः भजनलाल

Sat Apr 18 , 2026
काेलकाता/जयपुर (वार्ता) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के विकास के लिए जनता डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार है। श्री शर्मा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की यात्रा के तहत कोलकाता में निर्मल गंगा चेतना द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते […]

You May Like