आष्टा। शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने एवं नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति द्वारा नगर में आवारा श्वानों को पकडऩे का अभियान चलाया गया.
सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति ने बताया कि आए दिन नगर में श्वानों की उत्दंडता देखने को मिल रही थी. नागरिकों द्वारा शिकायते भी की जा रही थी. वहीं छोटे बच्चों व आम नागरिकों को श्वानों के काटने से घायल भी होना पड़ता था. इन सभी को ध्यान में रखते हुए एवं शासन के निर्देशों का पालन कर आवारा विचरण करने वाले श्वानों की बढ़ती समस्या को नियंत्रित करने के लिए आज से यह अभियान प्रारंभ किया है जो लगातार जारी रहेगा.अभियान में लगभग 8 खूंखार श्वानों को पकड़ा गया है, जिन्हें नगर से दुरस्थ छोड़ा गया. अभियान से आवारा कुत्तों के काटने और रेबीज फैलने के जोखिम से कुछ निजात मिलेगी.
