मासूम के साथ नाबालिग ने की हैवानियत

जबलपुर: अधारताल में रहने वाली एक आठ साल की मासूम के साथ नाबालिग ने हैवानियत और दरिंदगी कर दी। जब परिजनों को इसका पता लगा तो उनके पैरे तले जमीन खिसक गई। फूल जैसी मासूम के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।पुलिस सूत्रों के मुताबिक 32 वर्षीय महिला निवासी अधारताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घर के बाहर खेल रही उसकी आठ साल की बेटी बीती रात नौ बजे अचानक गायब हो गई।

परिजन उसकी तलाश मेें जुट गए। इसी बीच एक घंटे के बाद उसकी बेटी सामने रहने वाले 16 वर्षीय नाबालिग के घर से निकली। मां ने जब बेटी से पूछा तो वह रोने लगी और रोते बिलखते हुए बताया कि जब वह बाहर खेल रही थी तभी सामने रहने वाले लडक़े ने उसे इशारा करके बुलाया और घर के अंदर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शनिवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

Next Post

आरक्षक पर धड़धड़ाते गुजरी ट्रेन, मौत

Sat Nov 15 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत शोभापुर रेल्वे ट्रेक में एसएएफ में पदस्थ आरक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या किन कारणों से की है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक झारिया 30 वर्ष निवासी […]

You May Like