
छिन्दवाड़ा।महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह का पुतला दहन किया। ईएलसी चौक पर पुतला फूंकने के उपरांत महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार से मांग की है कि विजय शाह से तत्काल इस्तीफा लिया जाए साथ ही उनके विरुद्ध देशद्रोह का अपराध पंजीबद्ध किया जाए. महिला कांग्रेस ने आरोप लगाया मंत्री विजय शाह ने केवल एक बेटी पर नहीं बल्कि देश की सेना में उच्च पद पर पदस्थ महिला अफसर पर अभद्र व अपमानजनक टिप्पणी की है. बेटियां देश का मान व सम्मान है, समाज की पहचान है, तो घर व परिवार का अभिमान है, किन्तु यह यह बात आज तक भाजपा नहीं समझ पाई, क्योंकि भाजपा के लिए बेटियां केवल वोट बैंक है।
