जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत शोभापुर रेल्वे ट्रेक में एसएएफ में पदस्थ आरक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या किन कारणों से की है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक झारिया 30 वर्ष निवासी मदन महल, छटवीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। वह ड्यूटी के लिए घर से निकला और शोभापुर रेल्वे ट्रेक पर पहुुंचा जहां उसने पटरियों के पास बाइक खड़ी और पटरियों पर लेट गया।
इसी बीच ट्रेन आ गई जो उसके ऊपर से होते ही धड़धड़ाते हुए गुजर गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव क्षत विक्षत हो गया था जिसके चलते शिनाख्तगी में परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजन तलाश करते हुए थाने पहुंचे जिसके बाद शव की जानकारी परिजनों को लगी इसके बाद मृतक की पहचान की गई। शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
