राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब से वैभव अहीर ने की मुलाकात, संगठन को लेकर हुई चर्चा

नीमच। इंदौर प्रवास के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उदय भानु चिब से नीमच जिला युवा कांग्रेस के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वैभव अहीर ने मुलाकात की। इस दौरान युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी श्री शिवी सिंह चौहान तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री यश घनघोरिया भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर नीमच जिले में युवा कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के आगामी नीमच प्रवास को लेकर भी चर्चा हुई।

वैभव अहीर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को नीमच जिले में युवा कांग्रेस की गतिविधियों तथा संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उन्होंने जिले में संगठन को बूथ एवं जमीनी स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को युवा कांग्रेस से जोडऩे की दिशा में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित नीमच प्रवास को लेकर स्थानीय युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आगामी दिनों में उनके नीमच आगमन पर संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है।

Next Post

‘मेरा जीवन, मेरे अनुभव’ में अधिकारियों ने साझा किए संघर्ष और सफलता के अनुभव

Mon Aug 24 , 2026
नीमच। नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था कृति के महिला प्रकोष्ठ द्वारा ‘मेरा जीवन, मेरे अनुभव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस एवं शिक्षा विभाग से जुड़ी अधिकारियों ने अपने जीवन के संघर्ष, सफलता, नौकरी और परिवार के बीच सामंजस्य के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का शुभारंभ […]

You May Like