ग्वालियर में फिर अपहरण, परीक्षा देने निकली छात्रा लापता, स्कूल में हंगामा

ग्वालियर: ग्वालियर से नाबालिग छात्रा के गायब होने का मामला सामने आया है। वह घर से एग्जाम देने निकली थी. वहीं अब उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के मथुरा में मिली है। पुलिस की टीम मुथरा के लिए रवाना हो चुकी है। इधर, परिजनों ने स्कूल पहुंचकर जमकर बवाल काटा। यह मामला गिरवाई थाना क्षेत्र का है। विष्णु कॉलोनी सिकंदर कंपू की रहने वाली कक्षा 7वीं छात्रा सेंट टेरेसा स्कूल में पढ़ती है.

वह एग्जाम देने के निकली थी. लेकिन गायब हो गई तो परिजन स्कूल पहुंचे, लेकिन वह वहां नहीं थी. जिसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत की. इस मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है. आज दोपहर नाबालिग के परिजन और स्थानीय लोग स्कूल पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस स्कूल पहुंची और उन्हें शांत कराया। फिलहाल, पुलिस नाबालिग की खोजबीन में जुटी हुई है।

Next Post

दो अधिक्षिका सहित 100 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार

Tue Feb 25 , 2025
अनूपपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजाति विश्वविद्यालय अमरकंटक में सोमवार की देर रात बालिका छात्रावास के भोजनालय (मेस) में भोजन करने के बाद लगभग 100 से छात्राओं को सिरदर्द, पेट दर्द और उल्टियों की शिकायत पर तुरंत परिसर में बने चिकित्सा लय में भर्ती कराया गया जिसमें दो केयर टेकर भी […]

You May Like