अकोदिया रोड पर सडक़ पार करते समय हादसा: बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत

सारंगपुर। नगर के अकोदिया रोड पर बुधवार को बस की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई.घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में डॉक्टरों की अनुपस्थिति और बस ड्राइवर पर तुरंत कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया. पुलिस के समझाने और आश्वासन देने के बाद मामला शांत हो सका.

इंदौर से इकलेरा जा रही बस ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, ग्राम कुम्हारिया पाल निवासी श्याम बाबू सेन अकोदिया रोड पार कर रहे थे। तभी इंदौर से इकलेरा जा रही शिव शक्ति बस ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल श्याम बाबू को सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर की गैरमौजूदगी का आरोप, आधे घंटे तक चला हंगामा

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी डॉक्टर के न होने से इलाज में देरी हुई. परिजनों ने बस ड्राइवर पर तत्काल एफआईआर की मांग की, जिससे करीब आधे घंटे तक अस्पताल में तनाव बना रहा.

बस जब्त, संकरी सडक़ और अतिक्रमण बने हादसों की वजह

थाना प्रभारी दीपक परमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया. पुलिस ने बस को जब्त कर मर्ग कायम कर लिया है. स्थानीय निवासियों का कहना है कि अकोदिया रोड पर अवैध अतिक्रमण की वजह से रास्ता संकरा हो गया है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

Next Post

जनता की समस्याएं सुलझाने के बजाय बढ़ा रहा है एमसीडी 311 ऐप : कांग्रेस

Wed Aug 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 अगस्त (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का 311 ऐप लोगों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी समाधान के बजाय उनकी परेशानियां बढ़ाने का माध्यम बन गया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने […]

You May Like