जबलपुर: कटंगी प्रज्ञाधाम के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि सुरजीत चौधरी 25 वर्ष निवासी शिव मंदिर के पीछे रद्दी चौकी थाना गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुबह वह एवं बहन आरती चौधरी, अधारताल धनी की कुटिया निवासी कुसुम नंदा, दीपक नंदा एवं पनागर निवासी सुनील वैष्णव के साथ प्राईवेट वाहन से ग्राम सिंग्रामपुर देशी ईलाज कराने जा रहे थे.
रास्ते में कटंगी प्रज्ञाधाम के पास निस्तार करने के लिये रूके थे उसकी बहन आरती, कुसुम नंदा, सुनील वैष्णव निस्तार के लिये दूसरी तरफ जाने के लिये रोड़ पार कर रहे थे तभी गुबरा दमोह तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीजी 5805 का चालक तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी बहन आरती चौधरी, कुसुम नंदा एवं सुनील वैष्णव को टक्कर मार दिया जिससे तीनों को चोटें आ गई।
