राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने नागपुर स्थित मुख्यालय में ध्वजारोहण किया

नागपुर, 15 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शुक्रवार को नागपुर स्थित अपने मुख्यालय में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

संघ प्रमुख मोहन भागवत के शहर से बाहर होने के कारण, नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया ने महल स्थित संघ मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस समारोह में संघ के अनेक स्वयंसेवक और प्रचारक शामिल हुए।

श्री लोया ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और आजादी के बाद से राष्ट्र पर आए किसी भी खतरे का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि भारत ने अपने संसाधनों के उपयोग से जो उपलब्धियां हासिल की हैं उनसे पूरा विश्व आश्चर्यचकित है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय हाल के वर्षों में लोगों में राष्ट्रीय स्वाभिमान से उत्पन्न चेतना को दिया है। श्री लोया ने आत्मनिर्भरता के महत्व का उल्लेख करते हुए इस बात पर ज़ोर दिया कि इस तरह की जागृति भाषा से शुरू होती है।

उन्होंने लोगों से अपनी मातृभाषा, विशेष रूप से हिंदी, को प्राथमिकता देने का आग्रह करते हुए कहा कि वे जिस राज्य में रहते हैं, उसकी भाषा का सम्मान करें और उसे सीखें। उन्होंने कहा कि विदेशी भाषाओं का प्रयोग केवल सामान्य बातचीत के लिए ही किया जाना चाहिए।

Next Post

मऊगंज जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण

Fri Aug 15 , 2025
मऊगंज।मऊगंज जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन पटेल राज्य मंत्री स्वतंत्रत प्रभार पशुपालन एवं डेयरी विकास ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह को लेकर आमजनों में उल्लास और उत्साह का वातावरण रहा। समारोह […]

You May Like