सतना:बिना किसी अधिक प्रचार-प्रसार के शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित जन विश्वास शिविर में शिकायतें भले न ज्यादा पहुंची हो पर सांसद ने अपनी खुलकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर आयोजन को लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया.प्रदेश के मुखिया डां मोहन यादव की पहल पर जिले में हर शुक्रवार जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए जनविश्वास शिविर में जिले के सभी आला अधिकारी सतना शहरी क्षेत्र के मुख्यालय नगर निगम में जुड़े.शहरी क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम की पूर्व सूचना किसे मिली और किसे नहीं मिली इसका अन्दाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर में भले 45 वार्ड हो पर शिविर में जो शिकायतें दर्ज हुई उसका आंकड़ा 38 के ऊपर तमाम प्रयासों के बाद भी नहीं पहुंच पाया.हांलाकि शिविर में शासन और प्रशासन पूरे रूतबे के साथ मौजूद था.
कुर्सी कुछ खाली जरूर थी पर नगर निगम के अमले ने बहुतों की रिक्तता की पूर्ति कर रखी थी.इस कार्यक्रम में शासन के वरिष्ठ प्रतिनिधि के तौर पर मौजूद सांसद गणेश सिंह ने अपने सम्बोधन में फिलहाल जिले में जनप्रतिनिधियों द्वारा किए जा रहे वर्ताव का जिक्र करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि वर्तमान में जिले में दूसरों के प्रयासों को अपना बताने की जो होड़ लगी है.उसमें उन कामों का कभी जिक्र नहीं हो पाता जो सम्बन्धित जनप्रतिनिधि के प्रयासों से हो रहे हैं.उन्होने किसी के नाम का जिक्र न करने की बात कहते हुए यहां तक कहा कि लोग अपनी निधि से किए गए कामों को भी नहीं बता पा रहे हैं. और जो प्रयास कमायब नहीं हो पा रहे है,उसके लिए भी उन्ही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है.
कार्यक्रम में मौजूद राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी और महापौर योगेश ताम्रकार की उपस्थिति में श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र की मदद से स्मार्ट सिटी के काम,अन्तर्राज्यीय बस अड्डे ,क्रिकेट स्टेडियम ,दादा सुखेन्द्र सिंह स्पोट्स काम्पलेक्स,हवाई अड्डे,विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन,ङ्क्षरग रोड़ ,नर्मदा का पानी, मेडिकल कालेज और मेडिकल अस्पताल की चर्चा कोई नहीं करता एक काम ठीक से पूरा नहीं हो पाया तो लोग उसी के पीछे पड़ गए .उन्होने मौजूद लोगों से यह भी अपेक्षा की कि इन कामों को भी लोगों के संज्ञान में लाया जाना चाहिए.सांसद की बेबाक टिप्पणी के बाद लोगों के बीच यह विषय चर्चा में रहा कि उन्होने ऐसा क्यों और किसको ध्यान में रखते हुए कहा
