पार्सल से ओवरलोड इंटरस्टेट बस जब्त, 20 हजार रुपए का जुर्माना ठोका

इंदौर: क्षमता से अधिक पार्सल लादकर सड़क पर दौड़ रही इंटरस्टेट बस को यातायात पुलिस ने जब्त कर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है. बस में छत से लेकर अंदर तक पार्सल ठूंसकर भरे गए थे. ओवरलोडिंग के कारण बस एक तरफ झुककर चल रही थी, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ था.नेशनल परमिट वाली बस नम्बर एमपी 44 जेडई 7773 धार की ओर से इंदौर आ रही थी. बस में यात्री नहीं थे, लेकिन बड़ी मात्रा में पार्सल लदे हुए थे.

क्षमता से अधिक सामान भरे होने के कारण बस का संतुलन बिगड़ था. सड़क पर इस तरह चल रही बस से किसी बड़े हादसे की आशंका थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के निर्देश पर बस जब्त कर चंदन नगर थाने पर खड़ी करवाई गई. इसके बाद यातायात जोन 1 के निरीक्षक सैयद काजिम हुसैन रिजवी ने थाने पहुंचकर बस के खिलाफ नियमानुसार चालानी कार्रवाई की. विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए बस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को खतरे में डालने और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

गरबा पंडालों में पुलिस का पहरा, 8 से ज्यादा मनचलों-बदमाशों पर कार्रवाई

Sat Oct 17 , 2026
इंदौर: नवरात्रि के गरबा आयोजनों में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है. पंडालों के आसपास हुड़दंग और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल 8 से अधिक मनचलों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर दो गरबा आयोजनों की […]

You May Like

Play sound