उदयगढ़ की उचित मूल्य दुकान में अनियमितता, प्रकरण दर्ज

अलीराजपुर. कलेक्टर सुश्री नीतू माथुर के निर्देश पर जन विश्वास अभियान के तहत उदयगढ़ की शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया गया। जांच में हितग्राहियों को अप्रैल से चावल नहीं मिलने, अगस्त में निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरण तथा बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के बाद राशन नहीं देने की अनियमितताएं सामने आईं।

भौतिक स्टॉक एवं अभिलेखों के मिलान में करीब 105.12 क्विंटल गेहूं, 4.49 क्विंटल चावल एवं 2.36 क्विंटल नमक की कमी पाई गई। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई है। जांच दल में जिला आपूर्ति अधिकारी शिव सुंदर व्यास एवं प्रभारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल चौहान शामिल रहे।

Next Post

8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपित गिरफ्तार

Sun Sep 27 , 2026
छिंदवाड़ा। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने एमडी ड्रग्स पाउडर बेचने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 8.05 ग्राम एमडी ड्रग्स, दो मोबाइल फोन और 700 रुपये नकद बरामद किए हैं। जब्त […]

You May Like