ट्रंप का छलका नोबेल न मिलने का दर्द, बोले- 8 युद्ध रुकवाए; भारत-पाकिस्तान संघर्ष का भी लिया श्रेय

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने का मुद्दा उठाया है। फ्लोरिडा में एक रैली के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने आठ युद्धों को सुलझाने में भूमिका निभाई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष का भी उल्लेख किया।

भारत-पाकिस्तान संघर्ष रोकने का श्रेय लिया

ट्रंप ने दावा किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए उन्होंने दोनों देशों को अमेरिका के साथ व्यापार पर भारी टैरिफ लगाने की चेतावनी दी थी। उनके मुताबिक, उन्होंने 250 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही थी, जिसके बाद संघर्ष रोकने की दिशा में कदम उठाया गया। ट्रंप ने इस संघर्ष के दौरान 11 विमानों के गिराए जाने का भी दावा किया।

भारत का क्या है रुख?

भारत ने लगातार इस दावे को खारिज किया है कि पाकिस्तान के साथ सैन्य तनाव रोकने में किसी तीसरे देश की मध्यस्थता हुई थी। भारत के अनुसार, 10 मई 2025 को पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने अपने भारतीय समकक्ष से संपर्क कर सैन्य कार्रवाई रोकने का अनुरोध किया था।

Next Post

भोपाल नगर निगम परिषद में हंगामा, शबिस्ता जकी के बयान पर भड़के BJP पार्षद

Sat Oct 24 , 2026
भोपाल। नगर निगम परिषद की बैठक में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के एक बयान पर भाजपा पार्षद नाराज हो गए और अध्यक्ष की कुर्सी के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। दरअसल, बैठक में न्यू मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग के चौथे फ्लोर पर बने हॉल को किराए […]

You May Like