भोपाल नगर निगम परिषद में हंगामा, शबिस्ता जकी के बयान पर भड़के BJP पार्षद

भोपाल। नगर निगम परिषद की बैठक में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी के एक बयान पर भाजपा पार्षद नाराज हो गए और अध्यक्ष की कुर्सी के पास पहुंचकर नारेबाजी करने लगे।

दरअसल, बैठक में न्यू मार्केट मल्टीलेवल पार्किंग के चौथे फ्लोर पर बने हॉल को किराए पर देने के प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान शबिस्ता जकी ने कहा, “मैं कमीशन नहीं लेती।” उनके इस बयान पर भाजपा पार्षदों ने आपत्ति जताई और उनसे माफी मांगने की मांग की।

मामले को लेकर सदन में काफी देर तक हंगामा हुआ। परिषद अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने जकी के बयान को कार्यवाही से हटाने और उनसे माफी मांगने को कहा।

वहीं, बैठक में पार्किंग के नीचे अवैध कब्जे का मुद्दा भी उठा। इस पर निगम कमिश्नर को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Next Post

Viral Video : लंगूर ने दुकानदार को लगाया गले, CCTV में कैद हुआ अनोखा नजारा

Sat Oct 24 , 2026
वायरल न्यूज। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसे देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाए। CCTV फुटेज में एक लंगूर अचानक दुकान पर पहुंचता है और दुकानदार के पास जाकर उसकी गोद में चढ़ जाता है। इसके बाद वह दुकानदार को गले लगा लेता है। इस दौरान […]

You May Like