वायरल न्यूज। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसे देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाए। CCTV फुटेज में एक लंगूर अचानक दुकान पर पहुंचता है और दुकानदार के पास जाकर उसकी गोद में चढ़ जाता है। इसके बाद वह दुकानदार को गले लगा लेता है।
इस दौरान दुकानदार बिना घबराए शांत बैठा रहता है। लंगूर की इस हरकत को देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है। कई यूजर्स इसे प्यार और अपनापन जताने वाला अनोखा पल बता रहे हैं।
हालांकि, वीडियो कहां का है और कब रिकॉर्ड किया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
