ग्राम गोदना में कांग्रेस की ग्राम चौपाल, दिग्विजय ने मनरेगा और पंचायत अधिकारों का मुद्दा उठाया

बीना। बीना की गढ़ा पंचायत के ग्राम गोदना में कांग्रेस द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर संवाद ही कांग्रेस की असली ताकत है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर कर ग्रामीणों के काम करने के संवैधानिक अधिकार छीन रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का बड़ा भुगतान बकाया है, जिससे मजदूरों की स्थिति खराब हो रही है।

चौपाल में ग्राम गढ़ा पंचायत कांग्रेस समिति का गठन किया गया। साथ ही बीना उपचुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Post

रुपया सात पैसे टूटा, ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद

Tue Jan 20 , 2026
मंबुई, 20 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को सात पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.97 रुपये का बोला गया। यह रुपये का अब तक का निचला बंद स्तर है। इससे पहले, 16 दिसंबर 2025 को यह बीच कारोबार में 91.14 रुपये प्रति […]

You May Like