रुपया सात पैसे टूटा, ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद

मंबुई, 20 जनवरी (वार्ता) अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को सात पैसे कमजोर हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.97 रुपये का बोला गया।

यह रुपये का अब तक का निचला बंद स्तर है। इससे पहले, 16 दिसंबर 2025 को यह बीच कारोबार में 91.14 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़कने के बाद 90.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

भारतीय मुद्रा में यह लगातार पांचवीं गिरावट है। सोमवार को यह 11.25 पैसे टूटकर 90.90 रुपये प्रति डॉलर पर हुई थी। पांच दिन में यह 79.50 पैसे टूटी है।

रुपया आज एक पैसे फिसलकर 90.91 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। यह ऊपर 90.88 रुपये और नीचे 91.06 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 90.97 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में करीब एक प्रतिशत की नरमी से रुपये को समर्थन मिला, लेकिन घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली के कारण रुपया कुल मिलाकर दबाव में रहा।

 

 

Next Post

घर में अकेली युवती की हत्या, दो महीने बाद होनी थी शादी

Tue Jan 20 , 2026
ग्वालियर। मां काम पर गई और भाभी बेटे को टीका लगवाने आंगनवाड़ी गई थी तभी बदमाशों ने एक घर में घुसकर युवती की गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात मंगलवार को गिरवाई थाना क्षेत्र के छोटे बाबा की पहाड़िया पर घटी। युवती की हत्या का पता तब चला […]

You May Like

Play sound