विदेशी मुद्रा भंडार 6.711 अरब डॉलर घटा, स्वर्ण भंडार में 14.208 अरब डॉलर की गिरावट

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) स्वर्ण भंडार में 14.208 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट के कारण 06 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.711 अरब डॉलर घटकर 717.064 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले, 30 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 14.361 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 723.774 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 06 फरवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 14.208 अरब डॉलर घटकर 123.476 अरब डॉलर पर आ गया। स्वर्ण भंडार में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह सोने की कीमतों में बदलाव है।

आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा के देश के भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा रखने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 7.661 अरब डॉलर बढ़कर 570.053 अरब डॉलर पर पहुंच गयी। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं। इनके मूल्य का निर्धारण डॉलर की तुलना में इनके संदर्भ दर के आधार पर तय होता है। विदेशी मुद्रा भंडार के अन्य घटकों में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.2 करोड़ डॉलर घटकर 4.715 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 13.2 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 18.821 अरब डॉलर रह गया।

Next Post

शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, सेंसेक्स 1,048 अंक टूटा

Fri Feb 13 , 2026
मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट रही और बीएसई का सेंसेक्स 1,048.16 अंक (1.25 प्रतिशत) लुढ़ककर 82,626.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 336.10 अंक यानी 1.30 प्रतिशत टूटकर 25,471.10 अंक पर […]

You May Like