रेल्वे सीनियर टीसी को धमकाकर की लूट

जबलपुर। सिविल लाईन थाना अंतर्गत मिलेनियम रेल्वे कॉलोनी के पास एक्सिस सवार लुटेरों ने रेल्वे में पदस्थ सीनियर टीसी को निशाना बनाते हुए डरा धमकाकर मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है ।

पुलिस के मुताबिक गुरूवार को सिकंदर सिंह 35 वर्ष निवासी अपर लाईन रेल्वे कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रेल्वे में सीनियर टीसी के पद पर पदस्थ है। शाम लगभग 4-30 बजे स्टेशन से घर अपर लाईन कॉलोनी जा रहा था जैसे ही मिलेनियम रेल्वे कॉलोनी के बाहर पहुंचा तभी पीछे से ब्लू कलर की सुजुकी एक्सिस से दो युवक उसके सामने आकर रास्ता रोककर उसे डरा धमकाकर उसके हाथ में रखे मोबाइल को जबरदस्ती लूट कर भागे उसने अपनी स्कूटी से उनका पीछा किया, हाईकोर्ट चौराहे से किसी दिशा में भागे पता नहीं चला।

Next Post

बारिश का पानी डेम में संग्रहित कर उसे शिप्रा में छोड़ेंगे, इससे होगा सिंहस्थ में स्नान

Thu Oct 22 , 2026
उज्जैन। सिंहस्थ के दौरान मोक्षदायिनी मां शिप्रा में डुबकी लगाने वाले साधु-संतों और करोड़ों श्रद्धालुओं को अब शिप्रा के अपने जल से स्नान कराने की बड़ी तैयारी चल रही है। अब तक गर्मी के दिनों में शिप्रा का जलस्तर घटने पर कभी गंभीर तो कभी नर्मदा का पानी नदी में […]

You May Like