महिला को धक्का देकर गिराया, सोने की चैन लूटी

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत शारदा चौक के पास दुर्गा मंदिर तिराहा में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला कौशल्या पटेल को निशाना बनाया। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को रास्ते में रोककर लूट की नीयत से हमला किया धक्का देकर गिराया और उनके गले से सोने की चैन झपटकर फरार हो गए।

वारदात के बाद सहमी और चोटिल पीड़िता ने परिजनों के साथ गढ़ा थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हुलिए के आधार पर संदिग्धों की धरपकड़ के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Next Post

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद

Thu Oct 15 , 2026
इंदौर: हीरानगर पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन दोपहिया वाहन बरामद किए हैं. बरामद वाहनों की कुल कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई गई है. पुलिस ने आरोपी को एमआर-10 ब्रिज के पास सर्विस रोड से पकड़ा था.13 अक्टूबर […]

You May Like

Play sound