हाईवे पर वाहन की टक्कर में दो युवकों की मौत: एक का सिर धड़ से अलग हुआ

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में एनएच-46 पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। नायरा पेट्रोल पंप के पास हुए इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दूसरे ने ग्वालियर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान ईसागढ़ निवासी संतोष कुशवाह उर्फ रामस्वरूप कुशवाह (40) और जगतपुर, कोलारस निवासी आकाश कुशवाह (22) पिता डोवलिया कुशवाह के रूप में हुई। दोनों शिवपुरी में सेटिंग का काम करने के बाद शनिवार शाम करीब 7 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। नायरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष कुशवाह का सिर धड़ से अलग हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में आकाश कुशवाह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले शिवपुरी में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में इलाज के दौरान आकाश ने भी दम तोड़ दिया।

Next Post

कॉम्बिंग गश्त: 251 वारंटी पकड़ाए 

Sun Jul 5 , 2026
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कई वर्षों से फरार 127 गैर म्यादी वारिटयों एवं 86 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 38 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर […]

You May Like