कोलकाता। पश्चिम बंगाल के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, बारिश के बीच अचानक बढ़ी भीड़ और संकरे रास्तों में धक्का-मुक्की से अफरा-तफरी मची। पुलिस ने पूजा समिति और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। घायलों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए अलग से आर्थिक सहायता घोषित की है।
