डबरा में ऑनलाइन धोखाधड़ी , खाते से 59 हजार रुपये गायब, पुलिस जांच में जुटी

ग्वालियर: ग्वालियर अंचल में साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। जालसाज नये-नये तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। डबरा में एक व्यक्ति ने बैंक खातों से हजारों रुपये की धोखाधड़ी की थाने में लिखित शिकायत की है।फरियादी ने अपने बैंक खातों से जुड़े लेनदेन में गड़बड़ी होने और हजारों रुपये की धोखाधड़ी की आशंका जताई है। आवेदन में दावा किया गया है कि मोबाइल पर ओटीपी आने के बाद उनका फोन इरेज हो गया। मामले में फरियादी ने देहात थाना पुलिस से पूरे घटनाक्रम की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
फरियादी अनिल प्रजापति, वार्ड नंबर-05 अमरपुरा खीरी, डबरा, ग्वालियर का रहने वाला है। उसने एक्वागार्ड आरओ के इंस्टॉलेशन के लिये एक कंपनी के कर्मचारियों को अपने घर बुलाया था। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों ने उसका मोबाइल फोन लेकर कहीं ओटीपी भेजा। इसके कुछ देर बाद उसके बैंक खाते से 29 हजार रुपये और 30 हजार रुपये के दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन हो गये।
खाते से निकले 59 हजार रुपये
फरियादी के अनुसार, उसे इस धोखाधड़ी की जानकारी रात में हुई। बैंक खाते से कुल 59 हजार रुपये निकलने के साथ ही उसके मोबाइल फोन का डेटा भी इरेज हो गया। इसके बाद उसने डबरा देहात थाना प्रभारी को एक लिखित आवेदन दिया। फरियादी ने पुलिस से मामले की जल्द जांच करने, उसके पैसे वापस दिलाने और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने भी फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच में जुट गई है।

Next Post

परफॉर्मेंस गारंटी के बीच 65 लाख के काम पर उठे सवाल

Sat Oct 17 , 2026
रीवा:लोक निर्माण विभाग रीवा में निर्माण कार्यों के आवंटन को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोप है कि जिस सडक़ निर्माण कार्य की परफॉर्मेंस गारंटी अवधि अभी समाप्त भी नहीं हुई थी, उसी के दायरे में आने वाले कार्य के लिए दूसरे ठेकेदार को करीब 65 […]

You May Like

Play sound