
ग्वालियर। शहर के व्यस्त मार्ग रामदास घाटी पर पहाड़ का कुछ हिस्सा दिन भर हुई बारिश के दौरान दरक गया। जहां ये पत्थर गिरे, वहीं खड़े जगदीश खटीक ठेले वाले की दबकर मौत हो गई।
जगदीश खटीक खाना खाकर अपने दामाद राहुल खटीक के पास जा रहे थे, तभी रास्ते में पानी तेज आने के कारण वह पहाड़ की दीवार के पास खड़े हो गए इसके बाद ऊपर से पहाड़ के पत्थर गिर पड़े। प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे 60 साल के थे और सुनारों की बगिया वार्ड 2 में रहते थे।
