नवांगत जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पहली क्राइम बैठक में अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने के दिए निर्देश

पांढुरना, नगर जिला मुख्यालय के एसपी कार्यालय के सभाकक्ष में सोमवार को नवांगत जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर द्वारा पांढुरना जिले में उनकी पहली क्राइम बैठक ली जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित जिले के पांढुरना, सौसर के अनुविभागीय अधिकारी, सभी थानों के थाना तथा चौकी प्रभारी उपस्थित थे, एसपी द्वारा ली गई विभागीय समीक्षा बैठक में अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए ।

जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता डागर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ली गई जिले की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद, समस्त एसडीओपी, जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में जिले की कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की समीक्षा करते हुए लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायतें, सीएम हेल्पलाइन शिकायतें, लंबित खात्मा एवं खारजी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्थायी वारंटों की तामीली में तेजी लाने एवं लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा सीसीटीएनएस सहित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, डायल-112 की कार्यप्रणाली, शहर एवं कस्बों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने, माइक्रो बीट प्रणाली को मजबूत करने तथा बेसिक पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही सभी थाना एवं चौकियों में संधारित समस्त रजिस्टरों को अद्यतन रखने तथा पुलिस कार्यप्रणाली में अनुशासन, जवाबदेही एवं कार्यक्षमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री डागर द्वारा सभी अधिकारियों को अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण एवं आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए प्रभावी पुलिसिंग करने हेतु निर्देशित किया।

Next Post

अचानक आई बारिश से धान की फसल के बर्बाद होने की आशंका

Mon Nov 23 , 2026
बालाघाट, प्रदेश सहित बालाघाट जिले में अचानक 3 दिनो से आई बारिश ने किसानों को भारी मुसीबत में डाल दिया है । असल में धान उत्पादक बालाघाट जिले में किसान इन दिनों अपनी धान की फसल की कटाई और मिसाई (खेती की प्रक्रिया) का कार्य कर रहे हैं. ऐसे में […]

You May Like