डिप्टी रजिस्ट्रार डिजिटल अरेस्ट के जाल से बचे, सतर्कता ने बचाई ठगी

इंदौर. पंजीयन विभाग के डिप्टी रजिस्ट्रार कल डिजिटल अरेस्ट की ठगी के जाल में फंसने से बच गए. ठगी करने वाले आरोपियों ने अधिकारी को निशाना बनाकर जाल फैलाया था, लेकिन सतर्कता के कारण बड़ी ठगी टल गई.

अधिकारी विवेक हिरदे ने बताया कि कल उन्हें एक फोन कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर बातचीत शुरू की. आरोपियों ने आधार कार्ड और सिम कार्ड से जुड़ी जानकारी पूछी और अधिकारी से मुंबई आने के लिए कहा. हिरदे को बातचीत के दौरान शंका हुई और उन्होंने तत्काल फोन स्विच ऑफ कर दिया. इसके बाद उन्होंने डीएसपी पाटीदार को पूरी स्थिति से अवगत कराया. पिछले कुछ समय में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को मोबाइल फोन पर डराकर डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर लाखों रुपए ठगने की कई घटनाएं हुई हैं. शासन द्वारा भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि किसी भी सरकारी एजेंसी द्वारा फोन पर इस प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती. हिरदे ने बताया कि अब उन्हें समझ में आया कि लोग कैसे इन ठगी के जाल में फंस जाते हैं. उनकी सतर्कता ने न केवल खुद को बल्कि अधिकारियों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित किया.

 

Next Post

सिंहस्थ: साधु-संतों और प्रशासन ने की संयुक्त चर्चा

Tue Sep 23 , 2025
उज्जैन। महाकुंभ 2028 की तैयारियाँ महाकाल की नगरी में युद्धस्तर पर शुरू हो चुकी हैं. सोमवार को षड्दर्शन साधु समाज प्रशासनिक संकुल दफ्तर पहुँचा, जहाँ साधु-संतों ने संभाग आयुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और महाकाल मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक […]

You May Like