नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत इम्यूनोलॉजिकल्स एंड बायोलॉजिकल्स कॉरपोरेशन (बीआईबीसीओएल) को बंद करने के केंद्र सरकार के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि मार्च 1989 में भारत को ओरल पोलियो वैक्सीन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बीआईबीसीओएल की स्थापना की गई थी। देश को पाेलियो मुक्त बनाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने इस पहल में निजी तौर पर व्यक्तिगत रूप से गहरी दिलचस्पी ली थी।
उन्होंने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाने की दिशा में वर्षों तक देश की सेवा करने के बाद बीआईबीसीओएल मुश्किल दौर में पहुंच गई। कुछ साल पहले कंपनी के कोवैक्सीन का उत्पादन शुरू करने की खबर आई थी लेकिन यह योजना साकार नहीं हो सकी।
श्री रमेश ने कहा कि मोदी सरकार ने अब कंपनी को बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने आशंका जताई कि जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित कंपनी की करीब 60 एकड़ जमीन भी बेच दी जाएगी। उन्होंने इसे बड़ी त्रासदी बताया है।
Next Post
सीधी में सजी मां दुर्गा की भव्य झांकी, फूलों की होली और भक्ति संगीत ने मोहा मन
Sun Oct 18 , 2026
सीधी। शहर की पुरानी सब्जी मंडी में ‘सब्जी मंडी की महारानी’ दुर्गा उत्सव समिति द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा के समक्ष आयोजित कार्यक्रम में जबलपुर से आए मां नर्मदा देवी जागरण ग्रुप ने भक्ति गीतों की […]

You May Like
-
1 month ago
कार से आए बदमाशों ने युवक को डराने चलाई गोली
-
7 months ago
कोयले से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर पलटा
-
9 months ago
राजनीति के दो धुर विरोधी एक साथ, खूब की हंसी मजाक
