जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत तुलसीनगर में 14 नवंबर को घर के सामने कुर्सी लगाकर बैठी महिला को बेखौफ लुटेरों ने निशाना बनाते हुए बलपूर्वक सोने की झुमकी, चेन लूट ली थी, लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनकी हेकड़ी निकालने के साथ जुलूस निकाला।विदित हो कि 14 नवंबर को श्रीमति रामकली रजक 78 वर्ष निवासी तुलसीनगर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सुबह लगभग 11-45 बजे अपने घर के सामने कुर्सी लगाकर बैठी थी.
तभी बड़ा पत्थर सरस्वती स्कूल तरफ से मोटर सायकल में 2 लडक़े आये, उससे बांस का टुकड़ा मांगने लगा, उसने मना किया, तभी उक्त लडक़ा उसके गले में पहनी सोने की चैन छीनने लगा, उसने विरोध किया तो बलपूर्वक उसके वायें तरफ के कान में पहनी हुयी सोने की झुमकी एवं गले में पहनी हुई सोने की चैन कुल कीमती लगभग 60 हजार रूपये की लूट कर मोटर सायकल में बैठकर सेंट ग्रेबियल स्कूल तरफ भागने लगे, उसके पड़ोसी ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों लडक़े तेजी से भाग गये थे।
सीसीटीव्ही कैमरे से मिला नंबर, लगा सुराग, आरोपियों तक पहुंची पुलिस-
टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले गये और सीसीटीव्ही कैमरो और तकनिकी साक्ष्यो की मदद से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 20 जेड यू 4558 नम्बर निकाला गया और उक्त मोटर साईकिल की तलाश की गई जो मोटर साईकिल मालिक मनीष मेहतो निवासी गांधी व्यायाम शाला रांझी को पकड़ कर पूछताछ की गई। जिसने बताया कि उक्त मोटर साईकिल को उसके परिचित वाले मोहन चौधरी और मनीष बिराहा के व्दारा एक घण्टे के लियें मांग कर ले गये थे। संदेहियो मोहन चौधरी और मनीष बिरहा को अलग अलग जगह से पकड़ कर विस्तृत पूछताछ करने पर लूट करना स्वीकार किये, दोनों के कब्जे से एक सोने की चेन, एक कान की झुमकी बराबद की गई है। घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल भी प्रकरण में जप्त की गई है।
15 अपराध दर्ज-
आरोपी मोहन चौधरी के पूर्व के 15 अपराध चोरी मारपीट, एवं आर्म्स एक्ट के पाये गये हैं। पूछताछ पर 3 सितंबर 2025 को आरोपियों ने अपने अन्य साथी शनि राने के साथ मिलकर मटामर में भी लूट की घटना करना बताया।
