फाफड़े खाने गया युवक कढ़ाई में गिरा

उज्जैन। डाबरी पीठा में बीती शाम गरम तेल की कढ़ाई में युवक गिर गया। हाथ झुलसने पर उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। चरक अस्पताल में भर्ती सुनील पिता गणेशीलाल ने बताया कि वह गणेश कॉलोनी का रहने वाला है और डाबरी पीठा में फाफड़े खाने के लिए गया था। दुकान से बाहर निकलते समय संतुलन बिगडऩे पर समीप गरम तेल की कढ़ाई में जा गिरा। लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल स्टाफ द्वारा युवक के झुलसने की खबर पुलिस को दी गई है।

Next Post

होटल कर्मचारी ने जहर खाकर की आत्महत्या

Tue Jun 17 , 2025
उज्जैन। घर लौटे होटल कर्मचारी ने पिता को जहर खाने की बात कही। पिता उसकी बात सुनकर हैरत में पड़ गए कुछ देर में ही तबीयत बिगडऩे लगी उसे अस्पताल लाया गया लेकिन मंगलवार सुबह मौत हो गई। जयसिंहपुरा स्थित गणेश नगर में रहने वाला राकेश पिता मांगीलाल कोट मोहल्ला […]

You May Like