सागर संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी के पिता का निधन, भदभदा घाट पर कल होगा अंतिम संस्कार

सागर। संभाग कमिश्नर एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनिल सुचारी के पिता एस.एल. सुचारी (सेवानिवृत्त आईएएस, 1964 बैच) का आज मंगलवार को निधन हो गया। उनके देवलोक गमन की सूचना से प्रशासनिक जगत में शोक की लहर फैल गई है।

स्व. सुचारी की अंतिम यात्रा भोपाल स्थित उनके निवास ई-101/11, शिवाजी नगर से कल प्रातः 11:00 बजे निकाली जाएगी, जिसके बाद भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस दुखद अवसर पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अपर कमिश्नर पवन जैन, जॉइंट कमिश्नर विनय द्विवेदी, राजेश शुक्ला एवं अनुराग पटेरिया सहित कमिश्नर कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Next Post

भरभराकर गिरा टैंक,दो मजदूरों की मौत

Tue May 5 , 2026
नरसिंहपुर। विगत दिवस महाकौशल शुगर मिल बचई परिसर स्थित इथेनॉल प्लांट में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया। रात करीब 1:30 बजे हुए इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]

You May Like