खाद्य तेलाें में टिकाव; दालें सस्ती

खाद्य तेलाें में टिकाव; दालें सस्ती

नयी दिल्ली 17 जनवरी (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव जबकि दालें सस्ती हो गईं वहीं अन्य जिंसों के भाव स्थिर रहे।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में फरवरी का पाम ऑयल वायदा 30 रिंगिट गिरकर 4441 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, फरवरी का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.51 सेंट बढ़कर 45.54 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल, और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में गिरावट रही। चना 150 रुपये, दाल चना 150 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये, उड़द दाल 100 रुपये और अरहर दाल 300 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती हो गई। वहीं, मसूर दाल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान गेहूं और चावल के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टिके रहे।

सरकारी वेबसाइट पर जारी खाद्यान्नों के थोक दाम इस प्रकार रहे :-

दाल-दलहन : चना 6400-6500, दाल चना 7400-7500, मसूर काली 7300-7400, मूंग दाल 9500-9600, उड़द दाल 9400-9500, अरहर दाल 8400-8500 रुपये प्रति क्विंटल रहे।

अनाज : (भाव प्रति क्विंटल) गेहूं दड़ा 2900-3000 रुपये और चावल : 3150-3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

चीनी-गुड़ : चीनी एस 4280-4380, चीनी एम. 4280-4380, मिल डिलीवरी 3620-3720 और गुड़ 4500-4600 रुपये प्रति क्विंटल बोले गये।

खाद्य तेल : सरसों तेल 16923 रुपये, मूंगफली तेल 19121 रुपये, सूरजमुखी तेल 15897 रुपये, सोया रिफाइंड 15385 रुपये, पाम ऑयल 13919 रुपये और वनस्पति तेल 16849 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा है।

Next Post

चोटिल ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 से बाहर

Fri Jan 17 , 2025
मेलबर्न, 17 जनवरी (वार्ता) दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन नाओमी ओसाका ने शुक्रवार को बेलिंडा बेनसिक के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ओपन 2025 के तीसरे राउंड के मैच का पहला सेट 7-6(3) से हारने के बाद पेट की चोट के चलते मैच को बीच में ही छोड़ दिया। जापान की दिग्गज […]

You May Like