पेट्रोल-डीजल सस्ता खरीदके महंगा बेच रही है सरकार : खरगे

नयी दिल्ली, 17 मार्च (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 42 महीने में सबसे कम है लेकिन देश में डीजल-पेट्रोल के दाम नहीं घट रहे हैं और सरकार कम दाम पर ईंधन खरदी कर जनता को लूट रही है।
श्री खरगे ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा “कच्चे तेल की क़ीमत रही है लगातार लुढ़क, पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों को न घटा, मोदी सरकार जनता को लूट रही बेधड़क। लंबे-लंबे एकतरफ़ा पॉडकास्ट कर श्री मोदी जी जनता को केवल ‘मन की बात’ सुनाते हैं। तेल के खेल में उलझा कर महँगाई के आँसू रुलाते हैं ।”
उन्होंने कहा “मई 2014 से अब तक 34 प्रतिशत गिरा कच्चा तेल, 10 साल में 36 लाख़ करोड़ रुपए का टैक्स वसूली खेल ! कब होगी पेट्रोल-डीज़ल के दामों में कटौती, कब तक बटोरती रहेगी भाजपा जनता से फिरौती।”

Next Post

स्वास्थ्य खतरों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय समन्वय की आवश्यकता: पटेल

Mon Mar 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 मार्च (वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि हाल के दिनों में बार-बार उभरते स्वास्थ्य खतरों के बढ़ने से वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मजबूत तैयारियों, उन्नत निगरानी और अच्छी तरह से समन्वित अंतरराष्ट्रीय तंत्र की आवश्यकता है। श्रीमती पटेल […]

You May Like