रुपया 90.30 प्रति डॉलर के नये निचले स्तर पर

मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) रुपये में बुधवार को लगातार पांचवें दिन गिरावट रही और यह 90.30 रुपये प्रति डॉलर के नये निचले स्तर तक गिर गया।
भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर 43.50 पैसे गिरकर 89.9650 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपया आज 89.96 रुपये प्रति डॉलर पर स्थिर खुला और 89.93 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। दोपहर के समय यह 90.30 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया था।

शाम 4.30 बजे भारतीय मुद्रा 22.75 पैसे नीचे 90.1925 प्रति डॉलर पर थी। बाजार में अभी कारोबार जारी है। विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से रुपये पर दबाव रहा। इसके अलावा अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपया कमजोर हुआ।

Next Post

रुपये में कमजोरी से लुढ़के शेयर बाजार; 26,000 अंक से नीचे उतरा निफ्टी-50

Wed Dec 3 , 2025
मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) रुपये में ऐतिहासिक गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक 26,000 अंक से नीचे उतर गया। एक दिन पहले 90 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद रुपया आज […]

You May Like