मोहल्ले वासियों ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खोला मोर्चा

सिंगरौली। बैढ़न थाना क्षेत्र के ग्राम बलियरी में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन को लेकर रहवासियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है और आज सुबह बलियरी मार्ग में रहवासियों ने अवैध रेत से भरे चार ट्रैक्टरो को खड़ा कराया। इस दौरान कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई, परंतु पुलिस नही पहुंची। अंतत: रहवासी 181 में शिकायत दर्ज कराने की बात कही।

दरअसल बलियरी क्षेत्र के रेण नदी से रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन व्यापक पैमाने पर ट्रैक्टरो के माध्यम से किया जा रहा है। गनियारी एवं बलियरी के रहवासियों की बात माने तो करीब आधा सैकड़ा ट्रैक्टर उक्त कार्य में लगे हुये हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि कोतवाली बैढ़न के कथित पुलिस कर्मी अवैध रेत कारोबारियों का मदद करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहा है और इसी के संरक्षण में रेत कारोबारी फलफूल रहे हैं। शिकायतो का कोई असर नही पड़ रहा है, बल्कि रेत के अवैध परिवहन एवं उत्खनन में ट्रैक्टरों की तादात और बढ़ गई। रात भर रेत कारोबारी ट्रैक्टर धमाचौकड़ी कर लोगों की नींद में बाधक बन रहे थे और आरोप यहां तक लग रहे हैं कि ट्रैक्टर चालक नाबालिको के हाथो में सौपी गई है। जहां रात भर नाबालिक ट्रैक्टर वाहन चलाते रहते हैं और कथित पुलिस कर्मी पहरेदारी कर वसूली भी करते हैं और कथित पुलिस कर्मी का प्रति ट्रैक्टरों से रेट फिक्स है। इधर कार्रवाई न होने से खफा आज सोमवार की अल सुबह बलियरी मार्ग के रहवासी लामबंद होकर अवैध रेत से भरे पॉच ट्रैक्टरों को एक साथ खड़ा करा कर कोतवाली पुलिस को फोन लगाने लगे, अंतत: मजबूर होकर रहवासी ट्रैक्टर को जाने दिये, इस दौरान रहवासियों का आरोप है कि चालक नाबालिक हैं और किसी के पास भी मौके पर टीपी भी नही था। रहवासियों ने आज कोतवाली पुलिस के ढोल का पोल खोलते हुये वसूलीबाज कथित पुलिस कर्मी के खिलाफ संरक्षण देने का आरोप लगाते रहे।

Next Post

बैढ़न क्षेत्र में मानसून का आगाज

Mon Jun 29 , 2026
सिंगरौली । बैढ़न क्षेत्र में सोमवार की दोपहर मानसून ने जोरदार दस्तक दी। तेज चमक, गरज और हवाओं के झोंकों के साथ करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं खेतों […]

You May Like