
छिन्दवाड़ा. मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने फिर युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोले हैं। प्राथमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा से लेकर रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिलाने के उपरांत रोजगार के सुअवसर नेताद्वय के प्रयासों से सतत रूप से प्राप्त हो रहे हैं और आगे भी होते रहेंगे।
नकुलनाथ ने इसी कड़ी में आईटी कंपनी में चयनित युवाओं को चयन पत्र प्रदान किए। टीमलीज़ दिल्ली के माध्यम से दुबई स्थित आईटी कंपनी में चयनित युवाओं को चयन पत्र प्रदान किए। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और तकनीकी दक्षता का प्रमाण है। सोनी कम्यूटर एजुकेशन में उन्नति फाउंडेशन बेंगलुरु द्वारा आयोजित एवं इन्फ़ोसिस फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित यूएनएक्सटी कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। नकुलनाथ ने कहा की यह पहल युवाओं को कौशल-संपन्न बनाकर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
