बैढ़न क्षेत्र में मानसून का आगाज

सिंगरौली । बैढ़न क्षेत्र में सोमवार की दोपहर मानसून ने जोरदार दस्तक दी। तेज चमक, गरज और हवाओं के झोंकों के साथ करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली, वहीं खेतों की ओर टकटकी लगाए बैठे अन्नदाताओं के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई। बारिश शुरू होते ही शहर की सड़कों पर पानी बहने लगा और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। किसान इसे खरीफ फसलों की बुवाई के लिए शुभ संकेत मान रहे हैं। उनका कहना है कि समय पर हुई बारिश से धान सहित अन्य फसलों की बुवाई में तेजी आएगी और खेती-किसानी को नई उम्मीद मिलेगी। मौसम के बदले मिजाज से आमजन ने भी राहत महसूस की।

सिम्पलेक्स का नाला एवं बैढ़न की नालियां उफान पर

विंध्यनगर के सिम्पलेक्स कालोनी से शक्तिनगर के बीच नाला बारिश में उफान पर आ गया। जहां करीब एक से डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। इस दौरान विंध्यनगर पुलिस भी निगरानी करती रही। वहीं बैढ़न के कॉन्वेंट तिराहा के पास की नालियां इस तरह उफान पर आई कि पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा।

Next Post

निहाल सरीन पर लगी सबसे बड़ी बोली, दिव्या देशमुख मैग्नस कार्लसन की टीम में शामिल

Mon Jun 29 , 2026
मुंबई, 29 जून (वार्ता) टेक महिंद्रा और विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) की संयुक्त पहल ग्लोबल चेस लीग (जीसीएल) ने सोमवार को मुंबई में आयोजित प्लेयर ड्राफ्ट के साथ अपने चौथे सीजन की उल्टी गिनती शुरू कर दी। लीग का चौथा सीजन 3 से 13 सितंबर तक बेंगलुरु में आयोजित होगा। […]

You May Like