रायपुर, 14 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर-बस्तर सीमा से लगेमोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मंडा पहाड़ पर हुई मुठभेड़ में आरकेबी डिवीजन की सेंट्रल कमेटी के सचिव विजय रेड्डी (इनाम 25 लाख) और डिविजनल कमेटी मेंबर लोकेश सलामे (इनाम 10 लाख) मारे गए।
पुलिस के अनुसार, मंडा पहाड़ पर बुधवार दोपहर भारी बारिश के बीच डीआरजी और आईटीबीपी जवानों की माओवादियों से मुठभेड़ हुई जो शाम तक जारी रही। गोलीबारी रुकने के बाद दोनों शव बरामद हुए।
विजय फंडिंग और रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाता था जबकि लोकेश के आत्मसमर्पण के प्रयास दो साल से चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक वाईपी सिंह ने मुठभेड़ की पुष्टि की और कहा कि इलाके में अब भी तलाशी अभियान जारी है।
