वाशिंगटन, 28 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) की निदेशक सुसान मोनारेज को पदभार ग्रहण किए हुए अभी एक महीने भी नहीं हुए थे कि उन्हें सेवामुक्त कर दिया गया। मोनारेज के वकीलों ने सरकार पर लाखों अमेरिकी लोगों की जान को जोखिम में डालने का आरोप लगाया है।
सीडीसी की देखरेख करने वाले स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (एचएचएस) ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सुसान मोनारेज अब रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की निदेशक नहीं हैं। हम अमेरिकी लोगों के प्रति समर्पित सेवा के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।
सुसान मोनारेज ने 31 जुलाई को पदभार ग्रहण किया था और वह एजेंसी के इतिहास में सबसे कम समय तक सेवा देने वाली सीडीसी निदेशक बन गई हैं। लेकिन मामले का दिलचस्प पहलू यह है कि एचएचएस की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही मोनारेज की कानूनी टीम ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्होंने न तो इस्तीफा दिया है और न ही उन्हें पद से हटाया गया है।
मोनारेज के वकीलों ने एचएचएस सचिव रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य को हथियार बनाया है। सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को हटाकर लाखों अमेरिकी लोगों की जान जोखिम में डाल दी है।
व्हाइट हाउस ने बयान जारी होने के कुछ ही समय बाद मोनारेज को बर्खास्त कर दिया। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने कहा कि चूंकि सुसान मोनारेज ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया इसलिए व्हाइट हाउस ने मोनारेज को सीडीसी के पद से बर्खास्त कर दिया है।
वाशिंगटन पोस्ट ने बताया है कि कैनेडी प्रशासन के वकीलों और अन्य अधिकारियों ने मोनारेज पर कई दिनों तक दबाव डाला कि क्या वह कोरोना वायरस टीकों के लिए कुछ स्वीकृतियों को रद्द करने का समर्थन करेंगी?
सीडीसी के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। अमेरिकी मीडिया के अनुसा

