
नर्मदापुरम। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए सीनियर क्लर्क पवन सिंह सक्सेना को 7,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, ठेकेदार अवधेश कुमार पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि क्लर्क ने उसका 3.46 लाख रुपए की एफडी और जमा राशि वापस करने के एवज में 12,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को पैसे लेते ही पकड़ लिया।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। ट्रैप कार्रवाई डीएसपी डॉ. आरके सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले सहित पूरी टीम शामिल रही।
