टाइगर शिकार जांच पर विवाद, वन विभाग पर ग्रामीण ने लगाया ज्यादती का आरोप

इटारसी। टाइगर शिकार मामले की जांच कर रहे वन विभाग पर अब ग्रामीणों से ज्यादती के आरोप लगने लगे हैं। ग्राम बारधा निवासी अजय लविस्कर कोरकू (42) ने केसला पुलिस को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि वन अधिकारियों ने उन्हें जबरन हिरासत में लेकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकाने जैसी हरकतें कीं।

अजय का कहना है कि 26 अगस्त की दोपहर वे गांव की दुकान पर बैठे थे, तभी वन विभाग की टीम आई और पूछताछ के बहाने जबरन हिरन चापड़ा कार्यालय ले गई। वहां अधिकारियों ने उनसे टाइगर शिकार के बारे में पूछताछ की और दबाव बनाते हुए कहा कि सही जानकारी देने पर सरकारी व निजी मिलाकर 46 हजार रुपए दिए जाएंगे। जानकारी न होने की बात कहने पर उन्हें दंड बैठक लगाने को मजबूर किया गया और बांस के डंडों से पीटा गया।

पीड़ित के अनुसार, शाम तक हिरासत में रखने के बाद वन विभाग की गाड़ी से उन्हें घर छोड़ा गया। इसके बाद उन्होंने इलाज कराया और केसला थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना से ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश और भय का माहौल है।

वन विभाग सूत्रों ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शेर का शिकार हुआ है और जांच के तहत पूछताछ की जा रही है। वहीं केसला थाना प्रभारी उमाशंकर यादव ने बताया कि युवक ने पुलिस के सामने मारपीट से इनकार किया है और वन विभाग अपने स्तर पर जांच कर रहा है।

Next Post

क्षतिग्रस्त होने वाली सड़को का तत्काल सुधार हो

Thu Aug 28 , 2025
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त सविता प्रधान ने आज अपने प्रात: भ्रमण के दौरान नगर निगम के वार्ड 43 में चल रहे निर्माण कार्यो, सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने वार्ड 43 में चल रहे सीवर लाईन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं निर्देशित किया कि सीवर […]

You May Like