अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:शहर में अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त कार्रवाई तेज कर दी है. देर रात एरोड्रम पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ते हुए 1.53 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त की.थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पल्हर नगर, केला माता मंदिर के पास अवैध शराब की बिक्री हो रही है.

इस पर पुलिस की एक टीम ने घेराबंदी कर आरोपी हेमंत उर्फ बंटी निवासी पल्हर नगर को शराब बेचते हुए पकड़ लिया. तलाशी में उसके पास और घर से रॉयल स्टेग, 8 पीएम, ऑफिसर्स चॉइस, बकार्डी, आइकोनिक व्हाइट, रॉयल चैलेंज, स्टर्लिंग रिजर्व, बैगपाइपर, मैकडॉवेल समेत 141 बोतल अंग्रेजी शराब और किंगफिशर, बोल्ट, हंटर ब्रांड की 96 बीयर कैन बरामद की गईं. मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस लगातार अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा.

Next Post

ट्रंप के 'जिगरी दोस्त' 'बोल्सोनारो' को 'ब्राजील' में 'नजरबंद' रखने का 'आदेश', 'सत्ता' में 'वापसी' का 'सपना' हुआ 'चूर'!

Tue Aug 5 , 2025
‘सत्ता’ में ‘वापसी’ की ‘उम्मीद’ को ‘बड़ा झटका’, ‘राजनीतिक भविष्य’ पर ‘सवाल’, क्या ‘बढ़ेंगी’ ‘मुश्किलें’? साओ पाउलो, 05 अगस्त 2025: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी दोस्त और ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को ब्राजील के अधिकारियों ने नजरबंद रखने का आदेश दिया है। बोल्सोनारो पर सत्ता […]

You May Like