सतना: विश्व रक्तदान दिवस पर रक्त केंद्र के कर्मचारी एवं रक्त दाताओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ अमर सिंह सिविल सर्जन जिला अस्पताल, विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्त केंद्र प्रभारी डॉक्टर अंकिता पांडे मौजूद रहे।इसी कड़ी में डॉ शरद दुबे प्रशासक जिला चिकित्सालय, वरिष्ठ समाजसेवी रविशंकर गौरी, डॉ दीपक सोई , जनपद सदस्य श्रीमती सीमा बागरी , बसंत शर्मा, सुशील सिंह मुन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ समाजसेवी पंकज उरमालिया ने कियाकार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम संयोजक इंजी. नीलांबर झा ने किया।
विश्व रक्तदान दिवस के शुभ दिन पर युवा सर्राफा व्यवसाई मयूर गोयनका ने पहली बार रक्तदान करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया रक्तदान केंद्र में डॉक्टर अंकिता पांडे ब्लड सेंटर ऑफिसर , श्रीमती सुभद्रा सोनी नर्सिंग ऑफिसर आशीष तिवारी, लक्ष्मीकांत वर्मा, तिलक वर्मा, श्रीमती प्रियंका कुशवाहा, प्रतिनेश परोहा, मिर्जा बी बेग, रिंकी वर्मा , लैब असिस्टेंट शेषमणि सिंह, श्रीमती सविता सिंह ,लैब अटेंडेंट उत्तम विश्वकर्मा, अंकित सिंह कंप्यूटर कंप्यूटर ऑपरेटर श्रीमती पिंकी सिंह ,वर्ल्ड वॉइस राजेश त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, सुरेंद्र चौहान, कैसे लाल इन सभी का सम्मान हुआ।
