एशियन कूडो प्रतियोगिता में अनुज्ञा शर्मा ने ब्रॉन्ज मेडल जीता 

मंदसौर । मंदसौर जिला जूडो कराटे एसोसिएशन की कोच श्री राजीव शर्मा की बिटिया ने एशिया कूडो सीनियर चौंपियनशिप प्रतियोगिता टोक्यो में ब्राउन मेडल प्राप्त किया एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। उल्लेखनीय की राजीव शर्मा की पुत्री अनुज्ञा शर्मा ने भोपाल जॉब करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है, अनुज्ञा शर्मा ने जूडो खेल में भी कौशलता प्राप्त कर रखी है।

उल्लेखनीय की मनोहरलाल शर्मा पूर्व जिला होमगार्ड अधिकारी मंदसौर रह चुके हैं। राजीव शर्मा मार्शल आर्ट के कोच होकर मंदसौर में ट्रेनिंग प्राप्त की। आपकी बिटिया की सफलता पर सबको प्रसन्नता है।

अनुज्ञा शर्मा ने टोक्यो जापान में ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया इस अवसर पर प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता आल इंडिया कूडो फेडरेशन के मुख्य संरक्षक अक्षय कुमार एवं अभिनेत्री श्रीमती डिंपल कपाड़िया एवं कूडो एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुख्य मेहुल वोहरा भी विशेष रूप से मौजूद थे ।

बिटिया अनुज्ञा शर्मा की सफलता पर मंदसौर जिला जूडो कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारीयों एवं एसोसिएशन परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Next Post

छत्तीसगढ़ से मध्यप्रदेश में पहुंचा नर हाथी, वन विभाग सतर्क

Thu Nov 6 , 2025
अनूपपुर। बुधवार की देर रात छत्तीसगढ़ राज्य के शिवनी बीट से भटककर एक नर हाथी मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की जैतहरी तहसील के चोलना गांव पहुंच गया। गुरुवार की सुबह यह हाथी धनगवां बीट के जंगल में पहुंचकर विश्राम करता देखा गया। हाथी ने रात के समय ग्रामीणों के खेतों […]

You May Like