
शुजालपुर, शुजालपुर-आष्टा नेशनल हाईवे क्रमांक 752सी पर ग्राम अमलाय पत्थर स्थित अजमेरा फ्लोर मिल के पास रविवार शाम करीब 6 बजे सडक़ हादसे में दंपती घायल हो गए.
ग्राम निपानियाकला निवासी संतोष खाती अपनी पत्नी अनीता खाती के साथ शुजालपुर से उपचार कराकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सडक़ के बीच बनी गहरी दरार में बाइक का अगला पहिया फं स गया, जिससे संतुलन बिगडऩे पर दोनों सडक़ पर गिर पड़े. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय पीछे से एक ट्रैक्टर आ रहा था. चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ब्रेक लगाए और वाहन को सडक़ से नीचे मोड़ दिया, इसके चलते ट्रेक्टर-ट्राली सडक़ से नीचे उतर गई और बड़ा हादसा टल गया.
कई बार हो चुके हादसे, फि र भी नहीं सुधरी सडक़
स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे 752सी पर कई स्थानों पर सडक़ के बीच गहरी दरारें और क्षतिग्रस्त हिस्से मौजूद हैं. अमलाय पत्थर क्षेत्र में भी लंबे समय से सडक़ की हालत खराब बनी हुई है, जिसके कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं. नेशनल हाईवे निर्माण एजेंसी रखरखाव के नाम पर खाना पूर्ति करती है, क्षेत्र से गुजरने वाले इस प्रमुख हाइवे पर शहरी क्षेत्र में ही सडक़ पर दरारे होने के साथ इस तरह की स्थिति फ्रीगंज से लेकर तिलावद मैना तक है, यह हाइवे हादसों का हाइवे बनता जा रहा है. क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर प्रतिदिन लाखों रुपये का टोल टैक्स वसूला जाता है, लेकिन राहगीरों की सुरक्षा और सडक़ की मरम्मत पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा. कई बार शिकायतें किए जाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है. लोगों ने सडक़ की तत्काल मरम्मत कर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की.
