सोचि, 14 नवंबर (वार्ता) रूस के नोवोरोसिस्क शहर में यूक्रेन के रात भर किये गये हमलों के बाद आपातकाल घोषित कर दिया गया है। मेयर आंद्रेई क्रावचेंको ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
श्री क्रावचेंको ने टेलीग्राम पर लिखा, “नोवोरोसिस्क पर यूक्रेन की ओर एक बड़ा ड्रोन हमला किया गया। आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गयी है।”
उन्होंने बताया कि नोवोरोसिस्क में ड्रोन हमले ने चेर्नोमोरट्रांसनेफ्ट के एक टैंक और घाट, एनयूटीईपी कंटेनर टर्मिनल और शेस्खारिस ट्रांसशिपमेंट कॉम्प्लेक्स में एक तेल डिपो को नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने कहा, “हम हमले से प्रभावित सभी लोगों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। सभी संसाधन वर्तमान हमले के बाद की स्थिति को नियंत्रित करने पर केंद्रित हैं।”
Next Post
बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अगले सप्ताह दिल्ली आएंगे
Fri Nov 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 नवंबर (वार्ता) बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खलीलुर रहमान अगले बुधवार को दो दिवसीय सम्मेलन के लिए भारत आएंगे। श्री रहमान कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं, जो हिंद महासागर के पांच तटीय देशों का एक उच्च-स्तरीय सम्मेलन है। भारत में ढाका के उच्चायुक्त […]

You May Like
-
4 months ago
भाजपा ने बजट को बताया प्रगतिशील और दूरदर्शी
