दिल्ली में यात्री बस पलटने से दो लोगों की मौत, 23 घायल

नयी दिल्ली, 25 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक स्लीपर पर्यटक बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गयी एवं 23 घायल हो गए।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात एक बजकर पांच मिनट पर हुए इस हादसे में जयपुर-दिल्ली मार्ग की इस बस में करीब 30 यात्री सवार थे। बस पलटने से कई यात्री अंदर ही फंस गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करोल बाग पुलिस स्टेशन की एक टीम को मौके पर भेजा। टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से एक जेसीबी मशीन का इस्तेमाल कर बस को सीधा किया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि कुल 23 घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिसमें 12 घायलों को डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों की मौत हो गई। दस घायलों को सर गंगा राम अस्पताल और एक घायल को लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में से एक की पहचान शहबाज आलम (30) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

बस चालक पंकज कुमार (26) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

अज्ञात वाहन ने बकरियों के झुंड में चढ़ाया वाहन एक दर्जन की मौत ,कई घायल

Wed Mar 25 , 2026
सतना: उचेहरा थाना क्षेत्र पहाड़ी अंचल के परसमनिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत बिचवा गांव में अज्ञात वाहन ने बकरियों के झुंड को कुचल दिया, जिससे करीब एक दर्जन से अधिक बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई और कई घायल हो गईं। मौके पर परसमनियां चौकी से पहुंची पुलिस मामले की जांच […]

You May Like