मोबाइल चलाते घर के बाहर बैठा नाबालिग लापता, अपहरण की आशंका

इंदौर। सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम मेंडल से 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मेंडल निवासी दिलीप मालीवाड ने शिकायत दर्ज कराई कि उनका बेटा नितेश मालीवाड उम्र 17 साल घर के बाहर बैठकर मोबाइल चला रहा था. कुछ देर बाद वह शौच के लिए जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटा. परिजनों ने पहले आसपास के क्षेत्र, गांव और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. मोबाइल पर कॉल करने पर भी फोन बंद मिला. इसके बाद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

पुलिया से नीचे नाले में गिरी कार, एक की मौत; ग्रामीणों ने बचाई घायलों की जान

Sat Mar 14 , 2026
विदिशा। जिले के सिरोंज-बीना हाईवे पर ग्राम रसल्ली डामा के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। कार में सात लोग सवार थे, जो उज्जैन से चंदेरी एक शादी समारोह में शामिल […]

You May Like