बिना हेलमेट 1,538 वाहन चालक पकड़े गए

इंदौर: सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोटों से होने वाली मौतों पर रोक लगाने और नागरिकों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शहरभर में विशेष अभियान चलाया. इस दौरान 1,538 दोपहिया वाहन चालकों पर बिना हेलमेट वाहन चलाने के लिए चालानी कार्रवाई की गई.

ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के अनुसार अभियान का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है. बिना हेलमेट चलना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि स्वयं की जान को भी खतरे में डालने जैसा है. इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हर यात्रा में हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, क्योंकि सड़क पर सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

Next Post

सिंघार का आरोप, पुरानी विधानसभाओं के हिसाब से हो रही एसआईआर प्रक्रिया

Thu Nov 13 , 2025
भोपाल, 13 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक बार फिर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया (एसआईआर) पर सवाल उठाते हुए आज कहा कि चुनाव आयोग पुरानी विधानसभाओं के हिसाब से सर्वे करा रहा है। श्री सिंघार ने अपने बयान में कहा कि चुनाव आयोग 2003 […]

You May Like