मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले सुरक्षा बेहद सख्त, हर वाहन की हो रही सघन जांच

चंडीगढ़, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गयी है। इस वीवीआईपी दौरे के मद्देनजर चंडीगढ़ के प्रमुख प्रवेश द्वारों, विभिन्न सेक्टरों और संवेदनशील इलाकों में जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां चंडीगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चला रही हैं। इस दौरान बाहरी लोगों और किरायेदारों का सत्यापन किया जा रहा है, वहीं शहर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहन और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जा रही है।

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन, सेक्टर-17 और सेक्टर-43 बस अड्डों सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी यात्रियों के सामान की सघन चेकिंग की जा रही है। शहरभर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा एजेंसियां लगातार पैनी नजर बनाये हैं।

श्री मोदी अपने इस दौरे के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में ‘मदर एंड चाइल्ड हेल्थ सेंटर’, ‘एडवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर’ और ‘साउथ कैंपस ऑडिटोरियम’ सहित तीन प्रमुख चिकित्सा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। श्री मोदी के आगमन के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं और आम जनता से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

 

Next Post

किराना दुकान में लगी भीषण आग

Thu Jul 16 , 2026
रीवा:चोरहटा थाना क्षेत्र के करहिया मंडी स्थित मुख्य मार्ग से लगी किराना दुकान में लगी भीषण आग सूचना मिलते ही चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला समेत पुलिस टीम एवं दमकल टीम पहुंची मौके पर आग पर काबू पाने का किया जा रहा प्रयास Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email […]

You May Like